भोजपुर में दो सड़क हादसों में चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर; पटना रेफर
अस्पताल में भर्ती
Bhojpur Road Accident : भोजपुर जिले के शाहपुर और कृष्णागढ़ थाना क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.
Bhojpur Road Accident : भोजपुर जिले के शाहपुर और कृष्णागढ़ थाना क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
आपके शहर में
शादी समारोह से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
पहली घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप हुई. पीरो थाना क्षेत्र के पटरिया गांव निवासी 25 वर्षीय जितेश कुमार गुरुवार को बरीसवन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. शुक्रवार सुबह घर लौटने के दौरान शाहपुर पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
Arrah News :दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल
दूसरी घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान नरगदा गांव निवासी 20 वर्षीय रौशन कुमार, 20 वर्षीय ऋषिकेश कुमार और 24 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है.
एक युवक की हालत गंभीर, पटना रेफर
बताया गया कि रौशन कुमार और ऋषिकेश कुमार एक ही बाइक से गांव से बलुआ बाजार जा रहे थे, जबकि श्रवण कुमार दूसरी बाइक से बाजार से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई. हादसे में तीनों घायल हो गए. सभी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद श्रवण कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया.
पुलिस कर रही हादसों की जांच
दोनों सड़क दुर्घटनाओं के बाद संबंधित थाना पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है. वहीं, दोनों घटनाओं के बाद घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल है.
Also Read : कैमूर में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, चालक और 9 माह की मासूम की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए