अरुणाचल में तैनात भोजपुर के अग्निवीर कुंदन 14 अगस्त से लापता, परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

अग्नि वीर जवान के परिजनों से मिलते सांसद सुदामा प्रसाद | Prabhat Khabar Network

भोजपुर के अग्निवीर जवान कुंदन कुमार 14 अगस्त से लापता हैं. वह अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में तैनात थे. आरा सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने उनके परिजनों से मिलकर सुरक्षित वापसी का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन

Agniveer Kundan Kumar Missing (सिंहेश्वर कुमार राय) : भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड अंतर्गत जनेसरा गांव निवासी एवं भारतीय सेना के अग्निवीर जवान कुंदन कुमार के लापता होने की सूचना के बाद आरा सांसद सुदामा प्रसाद उनके परिजनों से मिले और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

14 अगस्त से लापता हैं अग्निवीर जवान कुंदन कुमार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में 5 ग्रेनेडियर्स में तैनात हैं और 14 अगस्त 2026 से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है तथा परिजनों से भी उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया है.

सुरक्षित बरामदगी के लिए हरसंभव पहल का भरोसा

सांसद सुदामा प्रसाद ने कुंदन कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि जवान की सुरक्षित बरामदगी के लिए हरसंभव स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी, क्योंकि देश की सेवा कर रहे जवान का इस तरह लापता होना अत्यंत चिंताजनक है.

Also Read : भोजपुर : बड़हरा में गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी, 24-48 घंटे में राहत की उम्मीद

सैन्य अधिकारियों और प्रशासन से समन्वय की बात

सांसद ने कहा कि इस संबंध में रक्षा मंत्रालय, संबंधित सैन्य अधिकारियों तथा अरुणाचल प्रदेश प्रशासन के स्तर पर तत्काल आवश्यक संपर्क किया जा रहा है, और उन्होंने जिला प्रशासन से भी मामले में प्रभावी समन्वय स्थापित कर खोजबीन तेज करने का आग्रह किया है.

परिवार की चिंताओं और रेस्क्यू टीम पर चर्चा

उन्होंने कहा कि कुंदन कुमार की सुरक्षित वापसी ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कठिन समय में वे परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं. साथ ही, घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और भाई के फीडबैक के आधार पर पर्याप्त रेस्क्यू टीम भेजने की व्यवस्था करने की बात कही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन