आरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बिहियां सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष साह क्लोज, मुकेश कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah Transfer on Police Department : आरा में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. बिहियां सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष साह को क्लोज कर दिया गया, जबकि मुकेश कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. अगिआंव सर्किल में भी नई तैनाती हुई है. कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

विज्ञापन

Arrah Transfer on Police Department : भोजपुर जिले के आरा में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल हुआ हाई. एक बार फिर कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है. इस बदलाव के तहत बिहियां सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष साह को क्लोज कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को बिहियां का नया सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. इस प्रशासनिक निर्णय के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह तबादला किया गया है. इसके तहत अगिआंव सर्किल में खाली हुए पद पर उमेश कुमार की तैनाती की गई है, जो इससे पहले स्पीडी ट्रायल शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे थे. नए पदस्थापन के साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने कार्यक्षेत्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

Arrah News : प्रशासनिक दृष्टि से अहम फैसला

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस बदलाव के जरिए जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. खासकर बिहियां और अगिआंव जैसे क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

Arrah Police Department : नए अधिकारियों से बढ़ी उम्मीदें

नए पदस्थापित अधिकारियों से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे. साथ ही लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर भी विशेष ध्यान देंगे. पुलिस मुख्यालय ने साफ संकेत दिया है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आरा में पुलिस विभाग में हुआ यह बदलाव आने वाले समय में कानून व्यवस्था पर असर डाल सकता है. नए अधिकारियों के सामने चुनौती होगी कि वे जनता का विश्वास जीतते हुए अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें. अब देखने वाली बात होगी कि यह फेरबदल जमीन पर कितना असर दिखाता है और अपराध नियंत्रण में कितनी तेजी आती है.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आया नया विवाद, स्मारक स्थल पर लगी रोक; प्रशासन ने कहा- ‘जिस भूमि पर…

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन