भोजपुर में आपसी विवाद में एक की जान गई, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट
अस्पताल में परिजनों की भीड़
Arrah News: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. गांव में मारपीट के बाद सीएचसी परिसर में दोबारा हुए संघर्ष में एक किसान की मौत हो गई, जबकि महिला समेत कई लोग घायल हो गए.
Arrah News: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल हो गए.
आपके शहर में
सीएचसी परिसर में फिर भिड़े दोनों पक्ष
गांव में हुई मारपीट के बाद पुलिस दोनों पक्षों को इलाज के लिए चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजकर लौट गई. आरोप है कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी. इसी दौरान दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए और सीएचसी परिसर ही रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.
किसान की मौत, कई घायल
अस्पताल परिसर में हुई दोबारा हिंसक झड़प में 55 वर्षीय किसान राजनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर किया गया है. फिलहाल घायल पुलिस हिरासत में हैं.
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की लापरवाही और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस मौके पर मौजूद रहती तो अस्पताल परिसर में दोबारा हिंसा नहीं होती.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच के लिए पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कई कैमरे पिछले कई दिनों से खराब पड़े हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए