डीएम की पहल: भोजपुर में 2 जून से शुरू होंगे सहयोग शिविर, लोगों को मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Arrah News: भोजपुर जिले में 2 जून से प्रखंडवार सहयोग शिविरों का आयोजन किया जाएगा. जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

विज्ञापन

Arrah News:(नरेंद्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले में आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 जून से सहयोग शिविर का आयोजन प्रखंडवार किया जाएगा. जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में लगेंगे शिविर

जारी कार्यक्रम के अनुसार आरा सदर प्रखंड के बाघी पाकड़, अगरसंडा, धमार, खजुरिया, सुंदरपुर और बरजा पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे. उदवंतनगर प्रखंड के पियनिया, कसाप और सरथुआ पंचायत में भी सहयोग शिविर लगाए जाएंगे.

अन्य प्रखंडों में भी होगी व्यवस्था

चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी, गड़हनी प्रखंड के बराप, पीरो प्रखंड के तिलाढ़, अमई, अगिआंव प्रखंड के खननी कला और नोनार पंचायत में शिविर होंगे. तरारी प्रखंड के करथ, मोआप कला, कुरमुरी और तरारी पंचायतों में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा.

जिलेभर में चलेगा शिविर कार्यक्रम

इसके अलावा जगदीशपुर प्रखंड के पश्चिमी आयर, शाहपुर प्रखंड के बिलौटी, सरना, खूटहा, भरौली, सेमरिया, देवमलपुर और बहुदरी पंचायतों में भी सहयोग शिविर लगाए जाएंगे. बिहिया प्रखंड के नौडाढ़ और रूद्रनगर, बड़हरा प्रखंड के बिशुनपुर, नरगदा, बखोरापुर और बड़हरा पंचायत में भी शिविर आयोजित होंगे.

अन्य प्रखंडों में भी तय हुआ कार्यक्रम

कोइलवर प्रखंड के बीरमपुर, नरवीरपुर और मथुरापुर पंचायत, अगिआंव प्रखंड के पवार, सेवथा और पोसवा पंचायत में शिविर लगेंगे. संदेश प्रखंड के अहपूरा और जमुआव पंचायत तथा सहार प्रखंड के कोरनडिहरी, गुलजारपुर और अमरुहां पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा.

लोगों की समस्याओं के समाधान पर जोर

जिलाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

Also Read:बक्सर में सीएम की संभावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन