बक्सर में सीएम की संभावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बक्सर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 23 मई को संभावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. किला मैदान में हेलीपैड निर्माण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: (ओंकार नाथ मिश्र) मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. अधिकारियों द्वारा लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि सभी व्यवस्थाएं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरी की जा सकें. हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विकास योजनाओं की मिल सकती है सौगात

प्रस्तावित दौरे के दौरान बक्सर जिले को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है. मुख्यमंत्री रामरेखा घाट पर तैयार हो रहे अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन कर सकते हैं. यह परियोजना जिले के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगी. इसके अलावा अन्य विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की भी संभावना जताई जा रही है.

ऐतिहासिक वमनेश्वर मंदिर को लेकर बड़ा फैसला संभव

मुख्यमंत्री के दौरे का एक प्रमुख केंद्र सेंट्रल जेल परिसर स्थित ऐतिहासिक भगवान वमनेश्वर मंदिर भी माना जा रहा है. यह मंदिर लंबे समय से जेल परिसर के अंदर होने के कारण आम श्रद्धालुओं के लिए सुलभ नहीं है. संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान मंदिर को जेल परिसर से बाहर स्थानांतरित करने या इसे आम जनता के लिए सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर सकते हैं.

रामरेखा घाट दर्शन की भी संभावना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किए जाने की संभावना है. यह स्थल धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

जिला प्रशासन वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक न हो. स्थानीय लोगों में इस दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन इसे सफल बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है.

Also Read:सासाराम सिविल सर्जन ऑफिस में निगरानी का छापा, 20 हजार घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन