सासाराम सिविल सर्जन ऑफिस में निगरानी का छापा, 20 हजार घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: सासाराम सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर निगरानी विभाग ने छापेमारी की . निगरानी विभाग ने एक कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Bihar News:(पुनित कुमार पांडेय) सासाराम के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को निगरानी विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की. इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान लिपिक सतीश कुमार एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घूसखोरी के आरोप में कर्मचारी पकड़ा गया

निगरानी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने उसे मौके पर 20,000 रुपए नगद लेते सतीश कुमार को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद कर्मचारी को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई है. निगरानी आगे की पूछताछ में जुट गई है.

कार्यालय में मचा हड़कंप

छापेमारी की खबर मिलते ही सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई कर्मी और लोग अचानक हुई कार्रवाई से हैरान रह गए.

निगरानी डीएसपी करेंगे विस्तृत जानकारी साझा

निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी. फिलहाल गिरफ्तार कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. निगरानी विभाग की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है.

Also Read:बिहार में पंचायत चुनाव से पहले कुर्सी की जंग तेज, समर्थन जुटाने के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन