आरा में युवक को गोली मारने के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल और चार कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

जिले में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में जमीन पर गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Arrah Firing Incident: जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव फोरलेन स्थित पान दुकान पर गुरुवार की देर शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार को गजराजगंज ओपी क्षेत्र से हुई. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कारीसाथ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह के पुत्र रवि कुमार उर्फ बिलरा के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार ने शनिवार को टाउन थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कारीसाथ गांव निवासी हनुमान यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. जख्मी संतोष कुमार यादव के बयान पर रवि कुमार उर्फ बिलरा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

जमीन पर गाय बांधने को लेकर हुआ था विवाद

मुख्यालय डीएसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान रवि कुमार उर्फ बिलरा ने बताया कि संतोष कुमार यादव के घर के बगल में उसकी दो कट्ठा जमीन है. उस जमीन पर संतोष कुमार यादव द्वारा गाय बांधी जा रही थी. रवि कुमार उर्फ बिलरा इसका विरोध कर रहा था. पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के कारण उसने संतोष कुमार यादव को गोली मारने की बात स्वीकार की है.

पान दुकान पर बैठे संतोष को मारी थी गोली

गुरुवार की देर शाम संतोष कुमार यादव कारीसाथ गांव फोरलेन पर स्थित पान दुकान पर बैठा था. इसी दौरान उसे गोली मार दी गयी. गोली उसके बाएं साइड पीठ में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन