आरा में शराब माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah Liquor Ban: आरा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौसगंज इलाके में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7 लीटर 900 एमएल देशी शराब बरामद की गई. आरोपी के खिलाफ बिहार मधनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

Arrah Liquor Ban: आरा टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गौसगंज इलाके के पास से की गई. जहां पुलिस को लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौसगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा देशी शराब की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और मौके से आरोपी को पकड़ लिया.

तलाशी में शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 7 लीटर 900 एमएल देशी शराब बरामद हुई. आरोपी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी धनजी पासवान के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके साथ ही मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: CM बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी, मां मुंडेश्वरी के दर्शन कर 196 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन