भोजपुर के कोईलवर में झोपड़ी में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से वृद्धा झुलसी, लाखों की संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन

Arrah Cylinder Blast : भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के मानाचक गांव में झोपड़ी में आग लगने के बाद एलपीजी सिलेंडर फट गया. हादसे में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि घर में रखा अनाज, कपड़े, गहने और अन्य सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है.

विज्ञापन

Arrah Cylinder Blast : कोईलवर थाना क्षेत्र के मानाचक गांव में बुधवार की देर रात झोपड़ीनुमा घर में लगी आग के बाद एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में झोपड़ी में सो रही वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मानाचक निवासी गोवर्धन राय अपनी पत्नी संझारो देवी के साथ झोपड़ीनुमा घर में सो रहे थे. रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच अचानक घर में आग लग गई. आग की लपटें देख दोनों दंपती घर में बंधे मवेशियों को लेकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.

भागने के दौरान झुलसी वृद्धा

सिलेंडर विस्फोट के बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं. घर से बाहर निकलने के दौरान संझारो देवी गंभीर रूप से झुलस गईं. वहीं झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बक्से में रखे गहने-जेवर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया.

दमकल पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था

घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर स्वाहा हो चुका था. पीड़ित गोवर्धन राय ने बताया कि घटना के समय उनके बेटे, बहू और परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे. घर पर केवल वे और उनकी पत्नी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि आग लगने का एहसास होते ही बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसा और भी भयावह हो गया.

थाने में दिया आवेदन

घटना के बाद गुरुवार को स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. पीड़ित ने कोईलवर थाना में आवेदन देकर सहायता और न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगी वोटिंग, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन