आरा में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 16 साल का किशोर धराया

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah crime News: आरा में नाबालिग के साथ हैवानित. नारियल पानी लेकर ऑटो का इंतजार कर रही नाबालिग को जबरन कार में बैठा ले गए बदमाश. जंगल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. ममले में आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी पर परिजन थाना परिसर में हंगामा किया. घटना की सूचना ,इल्माते ही पुलिस ने कार्मयवाई शुरू की. पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने हंगामा शांत किया.

विज्ञापन

Arrah Crime News: आरा के सहार में स्थानीय पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म के मामले में 16 साल का एक किशोर पकड़ा गया. जिसके बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है. मामले के खुलासा के लिए किशोर से जानकारी जुटाई जा रही है. घटना रविवार की शाम की है.

विज्ञापन

नारियल पानी लेने गई थी, उसी दौरान उठा ले गए बदमाश

नाबालिग नारियल पानी लेने घर से निकली थी. नारियल पानी लेकर नाबालिग बस स्टैंड में घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी. तभी कार सवार बदमाशों ने उसे जबरन उठा लिया. बदमाश उसके गांव का ही था, जो अपने चार-पांच दोस्तों के साथ कार से आया और नाबालिग को जबरन कार में बैठा लिया. इसके बाद जंगल की ओर कार लेकर गया और वहां गैंगरेप किया. इसके बाद लड़कों ने उसे कुछ दूर लाकर छोड़ दिया. घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं. इसके बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और इसकी जानकारी परिजनों को दी.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

परिजनों ने थाने में किया हंगामा, लगायी न्याय की गुहार

नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया और स्थानीय प्रशासन से न्याया की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए. पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भेजा गया. सहार थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है. इस पर जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read: आरा में शराब माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन