BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में उतरे आरा के अधिवक्ता, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जताया भरोसा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में अपनी बात रखते आरा के अधिवक्ता
आरा के जिला अधिवक्ता संघ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है. संघ ने विरोधियों द्वारा उन पर लगाए गए इस्तीफे की मांग को ईर्ष्यापूर्ण और निराधार बताया है. यह समर्थन बीसीआई चेयरमैन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की गहरी आस्था को दर्शाता है.
Arrah News : आरा के जिला अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में अपनी गहरी आस्था प्रकट की.
आपके शहर में
अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने विरोधियों के आरोपों को बताया ईर्ष्यापूर्ण
संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि विरोधी पक्ष के कुछ लोग मनन कुमार मिश्रा की लोकप्रियता और अधिवक्ता समाज में उनके बढ़ते सम्मान से ईर्ष्या रखते हैं.
उन्होंने स्पष्ट किया कि नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के पासआउट छात्रों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर बीसीआई ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश उसी दिन वापस ले लिया गया था. मामला वहीं समाप्त हो चुका था, लेकिन विरोधी इसका अनुचित लाभ उठाना चाहते हैं.
लगातार सात बार चेयरमैन चुने जाने से विक्षुब्ध हैं विरोधी
अध्यक्ष ने कहा कि मनन कुमार मिश्रा लगातार सात बार से बीसीआई के चेयरमैन चुने जा रहे हैं, जिससे विक्षुब्ध होकर विरोधी उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं और गैरकानूनी तरीके से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जो घोर निंदनीय है.
Also Read : भोजपुर में जाम से राहत के लिए SP ने संभाला मोर्चा, कोइलवर-सकड्डी समेत प्रमुख जगहों का लिया जायजा
पूरा अधिवक्ता समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में सीनियर और जूनियर अधिवक्ता मौजूद रहे.
प्रमुख रूप से कई वरिष्ठ अधिवक्ता रहे उपस्थित
प्रमुख रूप से सरदार वीरेंद्र सिंह, बार काउंसिल सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, नए अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह और वीरेंद्र पांडेय सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए