वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी सेमेस्टर-6 के विड्रॉल फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ी, 4 सितंबर तक मिलेगा मौका
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, आरा के स्नातक सेमेस्टर-6 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. पढ़ाई छोड़ने वाले या आगे जारी रखने वाले छात्रों के लिए निकास प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है. अस्थायी और उपाधि प्रमाण पत्र के लिए शुल्क विवरण भी जारी.
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, आरा के स्नातक सेमेस्टर-6 सत्र 2023-27 के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर-6 के बाद पढ़ाई छोड़कर अस्थायी प्रमाणपत्र एवं उपाधि प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निकास प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 सितंबर 2026 कर दी गई है.
आपके शहर में
4 सितंबर तक ऑनलाइन निकास प्रपत्र भरने का अवसर
विश्वविद्यालय के अनुसार, जो विद्यार्थी सेमेस्टर-6 के बाद अपनी पढ़ाई समाप्त करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन निकास प्रपत्र भर सकते हैं.
आगे की पढ़ाई के लिए सेमेस्टर-7 में लेना होगा नामांकन
वहीं, जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें अपने संबंधित महाविद्यालय से संपर्क कर सेमेस्टर-7 में नामांकन कराना होगा.
प्रमाणपत्रों के लिए निर्धारित शुल्क विवरण
निकास प्रपत्र के माध्यम से अस्थायी प्रमाणपत्र के लिए 250 रुपये तथा उपाधि प्रमाणपत्र के लिए 500 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा.
अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करने की सलाह
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए