आरा : अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ रही थी युवती, भीड़ के बीच गले से सोने की चेन ले उड़े चेन स्नेचर

Updated:
विज्ञापन

आरा जंक्शन (सांकेतिक तस्वीर)

Arrah Junction Chain Snatching : आरा जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है. भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचरों ने अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ रही एक युवती के गले से सोने की चेन उड़ा ली. जंक्शन पर खराब सीसीटीवी कैमरे जांच में बाधा बन रहे हैं.

विज्ञापन

Arrah Junction Chain Snatching : आरा जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. गुरुवार को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवती के गले से चेन स्नेचरों ने सोने की चेन उड़ा ली. भीड़ के बीच हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने राजकीय रेल थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी. पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचरों ने बनाया निशाना

आरा के बाबू बाजार निवासी मुस्कान कुमारी गुरुवार को पटना जाने के लिए आरा जंक्शन पहुंची थीं. बताया गया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान भीड़ अधिक थी. इसी दौरान चेन स्नेचरों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चेन निकाल ली.

घटना के बाद जीआरपी थाने पहुंची युवती

चेन चोरी होने का पता चलने के बाद मुस्कान कुमारी ने राजकीय रेल थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. उन्होंने मामले में लिखित आवेदन देकर चेन चोरी करने वाले आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है.

जीआरपी ने शुरू की मामले की जांच

राजकीय रेल थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि रेलवे यात्री मुस्कान कुमारी के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को मिली है. पीड़िता का आवेदन ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

जंक्शन के सीसीटीवी कैमरे खराब होने से बढ़ी परेशानी

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरा जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं. ऐसे में घटना के बाद संदिग्धों की पहचान में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है.

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

आरा जंक्शन पर चेन स्नेचिंग की घटना और सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की जानकारी सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. यात्रियों ने जंक्शन के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को जल्द दुरुस्त कराने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है.

Also Read : आरा में सोन नदी की बदली तस्वीर: 5 लाख क्यूसेक पानी पर भी बाढ़ नहीं, अब खतरे के निशान की समीक्षा की जरूरत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन