जिला परिषद क्षेत्र संख्या-7 के प्रतिनिधि ने भूमि सर्वेक्षण कार्य के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगाया

Updated:
विज्ञापन
जिला परिषद क्षेत्र संख्या-7 के प्रतिनिधि ने भूमि सर्वेक्षण कार्य के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगाया

भरगामा में भूमि सर्वेक्षण के दौरान किसानों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। जिला परिषद प्रतिनिधि की शिकायत पर कैंप प्रभारी ने जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि भरगामा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य के दौरान अवैध वसूली का आरोप जिला परिषद क्षेत्र संख्या-7 के प्रतिनिधि व युवा नेता माधव यादव ने लगाया है. यादव ने कहा है कि कुशमौल व जयनगर पंचायतों में सर्वे कार्य के नाम पर किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं. कहा है कि क्षेत्र के कई किसानों कि शिकायत है कि जमीन के दस्तावेजों की फोटोकॉपी, कागजात जमा करने, जमीन की अमानत (सत्यापन) सहित अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं. उनका आरोप है कि खतियान व अन्य दस्तावेज सही होने के बावजूद कुछ सर्वे कर्मियों व कथित दलालों द्वारा किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है. इसकी शिकायत कैंप प्रभारी से भी की है. बताया कि कैंप प्रभारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है. जयनगर की सर्वे अमीन राजबाला वर्मा व कुशमौल के सर्वे अमीन रोहित कुमार ने सभी आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया. उनका कहना है कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नियमों के अनुसार किया जा रहा है व किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जा रही है. इधर, कैंप प्रभारी प्रिय बंधु विवेकानंद ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है व मामले की जांच कराई जाएगी. जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
राष्ट्रभूषण पिंटू

लेखक के बारे में

By राष्ट्रभूषण पिंटू

राष्ट्रभूषण पिंटू प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. भरगामा (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन