करेंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

फोटो-2- रोते बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत में शुक्रवार की सुबह एक युवक की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी. मृत युवक की पहचान सिरसिया कलां पंचायत के वार्ड 14 निवासी माता पुजिया देवी पिता घोलटू उरांव के पुत्र संतोष कुमार उरांव के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी भरगामा पुलिस को दी गयी. घटनास्थल पर पहुंची भरगामा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी अनुसार युवक छठ घाट से आने के बाद अन्य युवकों के साथ जेबीसी नहर के बांध पर खेलने चला गया व पास के हीं 11 हजार विद्युत सप्लाई वाले पोल पर खेल खेल में ही चढ़ने लगा. जबकि उस वक्त विद्युत आपूर्ति चालू थी. इसी दौरान करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. मृतक युवक पांच बहन व तीन भाइयों में से सबसे छोटा था. इधर संतोष की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. ———— आलमारी का ताला तोड़कर चार लाख 75 हजार की चोरी, दो गिरफ्तार पलासी. थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत के ग्यासपुर गांव में शनिवार को मनोज कुमार के सुनसान घर से चोरों ने आलमारी का लॉक व ट्रंक का ताला तोड़कर चार लाख 75 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना बीते गुरुवार की है. जब गृहस्वामी अपने परिवारों के साथ छठ घाट गया हुआ था. इसी बीच घर सुनसान देखकर गांव के ही दो युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस बाबत गृहस्वामी गांव के दो युवक विकेश कुमार व अमन कुमार साह के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. घटना की सूचना पर पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार अपने सदल-बल के साथ ग्यासपुर गांव पहुंच कर दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जहां दोनों आरोपी युवक से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन