तेरापंथ भवन में योग शिक्षा शिविर का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

देश के विभिन्न क्षेत्रों के सन्यासी भी इस योग शिविर में भाग लेंगे

विज्ञापन

अररिया. शहर के तेरापंथ भवन में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिक्षा शिविर शुक्रवार से शुरू हुआ. शिविर का उद्घाटन प्रशिक्षक आचार्य पूर्ण देवानंद अवधूत व वरिष्ठ आचार्य ने शिविर का उद्घाटन किया. उद्घाटन सत्र में आचार्य शिवतोषानंद अवधूत, आचार्य सद्बुद्धानंद अवधूत, अवधूतिका आनंद गोपा आचार्य, अवधूतिका आनंद आलोका आचार्य सहित अन्य उपस्थित थे. इस क्रम में प्रतिभागियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया. जानकारी अनुसार तीन दिवसीय इस योग शिक्षा शिविर में प्रशिक्षकगन आनंद मार्ग के दर्शन पर अपनी विस्तृत व्याख्यान देंगे. प्रात: कालीन सत्र में योग शिक्षक द्वारा योगासन का प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन आचार्य कृष्ण कुमार ने किया. योग शिक्षा शिविर का आयोजन 06 से 08 फरवरी तक किया जायेगा. इसके निर्धारित प्रवचन सत्र में आनंद मार्ग के समाजिक, अर्थ नैतिक, व आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. योग शिक्षा शिविर में साधना, मन व इसके सदुपयोग, भक्तित्व, व नव मानवतावाद व सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. वहीं साधकों के लिये प्रात: जागरण से लेकर रात्रि विश्राम तक एक निर्धारित दिनचर्या होगी. जो साघकों के मन, शरीर व आत्मिक विकास में सहायक होगा. जानकारी मुताबिक तीन दिवसीय योग शिक्षा शिविर में आनंद मार्ग के केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता के मुख्य प्रशिक्षक आचार्य देवानंद अवधूत भाग ले रहे हैं. साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों के सन्यासी भी इस योग शिविर में भाग लेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन