हिंदी साहित्य सम्मेलन में विभिन्न विधाओं के रचनाकारों व पत्रकारों को मिला सम्मान

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 08 Feb 2026 7:34 PM

विज्ञापन

भरगामा में हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन

भरगामा. प्रसिद्ध कवि, छायावादोत्तर हिंदी गीत परंपरा के सशक्त हस्ताक्षर व स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी पंडित अमोध नारायण झा अमोध की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को रेणु साहित्य मंच परिसर भरगामा में भव्य हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों की बड़ी संख्या में मौजूद थे. आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन साहित्य, संस्कृति व राष्ट्रभक्ति के संगम का प्रतीक रहा. जो पंडित अमोध जी के साहित्यिक व सामाजिक योगदान को समर्पित था. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद आनंद मोहन, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जीप अध्यक्ष पप्पू अजीम, अजय अकेला, जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, संरक्षक दिव्य प्रकाश यादव व विजय यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन के दौरान प्रख्यात साहित्यकार प्रो (डॉ) लखनलाल सिंह आरोही द्वारा पंडित अमोध जी पर केंद्रित दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. इनमें जो बरबस याद आ जाते – पं. अमोध नारायण झा अमोध व बरबस याद आते हैं. कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को कवि अमोध स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया. इस मौके पर डॉ उमेश राय, वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार आलोक, मंजू मिश्रा भारती, संजय सुमन, डॉ. जनार्दन यादव, डॉ. अनुज भगत, रेखा ईश्वर अंजुम, रहमान अली एख्तर, डॉ मनोज, ठाकुर रोशन कुमार, हेमंत यादव, अतुल मल्लिक सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन