तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मौत के बाद परिजनों का हुआ रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र के अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित करियात कैंप के समीप एनएच-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान चातर गांव वार्ड संख्या 12 निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी पति स्व सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है. जानकारी अनुसार मीरा देवी सड़क पार कर रही थीं तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ.

मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश

घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की कोशिश की. लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मृतका के पुत्र राहुल कुमार पासवान ने बताया कि उनके पिता स्व सुरेन्द्र पासवान की भी वर्ष 2005 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. अब मां के निधन से परिवार अनाथ हो गया है. उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा व फरार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान व चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन