अररिया: लोजपा (रामविलास) की समीक्षा बैठक, पटना में 24 सितंबर को आयोजित 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम की बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बैठक समापन के बाद पार्टी के व जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में 24 सितंबर को पटना में होने वाले 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई. युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनसंपर्क तेज करने की रणनीति पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

अररिया आरएस. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से रविवार को ओम नगर स्थित जिला कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने की. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य 24 सितंबर को पटना में प्रस्तावित 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करना था.

विज्ञापन

पटना में 24 सितंबर को होगा 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है. उनके अनुसार कार्यक्रम में बिहार के युवाओं को विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने का मंच देने की योजना है.

अररिया से अधिक युवाओं को पटना ले जाने की तैयारी

बैठक में अररिया जिले से कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए सभी प्रखंडों में युवाओं से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें पटना पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कार्यक्रम में जाने वाले युवाओं की सूची तैयार करने और उनकी संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.

वाहनों और जनसंपर्क की तैयारियों पर चर्चा

पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं के लिए वाहनों की व्यवस्था, क्षेत्रवार जिम्मेदारी और जनसंपर्क अभियान को लेकर योजना बनाई. सभी प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

पार्टी नेताओं ने रखी अपनी बात

बैठक में मनीष राज सूर्यभारती ने कहा कि 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम के जरिए युवाओं को विकास और बिहार से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने पार्टी के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन का भी उल्लेख किया.

ये रहे मौजूद

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. अजीम, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश महासचिव प्रकाश पासवान, युवा अध्यक्ष मो. मोकारिब, छात्र अध्यक्ष मनीष राज सूर्यभारती, कोषाध्यक्ष प्रतीक रॉय, आकाश कुमार सिंह, युवा जिला महासचिव राजा पासवान, मनीष पासवान, दीपक पासवान, यश राज, विद्यानंद पासवान, मो. रईस, राज कुमार पासवान, आईटी सेल के आकाश पासवान, सूरज मंडल, विपुल राज सहित अन्य लोजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन