फुलकाहा में मवेशी को बचाने में नदी में पलटा गेहूं लदा ट्रक, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

मवेशी को साइड देने के दौरान गेंहू लोड ट्रक अनियंत्रित होकर मारी पलटी चालक घायल | Prabhat Khabar Network

अररिया के फुलकाहा में मवेशी को बचाने के चक्कर में गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन

अररिया : फुलकाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा-बीरपुर मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीपुर चौक से पूरब रविवार सुबह मवेशी को साइड देने के दौरान गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया. हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायल चालक की पहचान सुपौल जिले के भपटियाही निवासी जितेंद्र मुखिया के रूप में हुई है.

चालक ने बताया कि वह भपटियाही से ट्रक पर 525 बोरी गेहूं लादकर जोगबनी स्थित एकीकृत जांच चौकी जा रहा था. इसी दौरान लक्ष्मीपुर चौक के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया. उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया. चालक के अनुसार सड़क पर गड्ढा होने और ट्रक पर अधिक भार रहने के कारण हादसा हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन