अररिया में नगर संघर्ष समिति ने चलाया सफाई अभियान, चौक-चौराहों पर डस्टबिन लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में शामिल नागरिक संघर्ष समिति सदस्य | Prabhat Khabar Network

अररिया नगर संघर्ष समिति ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए काली मंदिर से चांदनी चौक तक सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

अररिया : नगर संघर्ष समिति अररिया के बैनर तले रविवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने काली मंदिर से चांदनी चौक तक सड़क किनारे जमा कचरे की साफ-सफाई की. इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने सड़क किनारे पड़े कचरे को हटाकर आसपास के क्षेत्र की सफाई की. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाये जायेंगे. साथ ही आम लोगों से सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की.

समिति ने नगर परिषद से शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर डस्टबिन लगाने की मांग की है. सदस्यों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन उपलब्ध रहने से सड़क किनारे कचरा फेंकने की समस्या कम होगी और शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी.

सफाई अभियान में डॉ एसआर झा, इम्तियाज अनीस लड्डू, बदूद आलम, साकिब रेजा, अभिषेक कुमार, मो साजिद, राशिद मुस्ताक रूमी, मो जावेद, बबलू कुमार, कविता कुमारी, रीना देवी, कल्पना कुमारी, रंजय पासवान, अजय कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन