स्कूल के स्टोर रूम और किचन का ताला तोड़कर सामान चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

किचेन शेड का टूटा ताला दिखाते विद्यालय प्रधान | Prabhat Khabar Network

भरगामा के प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर म्यूजिक सेट, सिलेंडर और मोटर की चोरी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

अररिया : प्राथमिक विद्यालय टप्पू महदी यादव टोला में शनिवार की रात चोरों ने स्टोर रूम और किचन शेड का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय में चोरी होने की सूचना प्रधानाध्यापक को दी. इसके बाद प्रधानाध्यापक मो. फैयाज अहमद विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि शनिवार को छुट्टी के बाद विद्यालय के सभी कमरों में ताला लगाकर शिक्षक घर चले गये थे. रविवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर स्टोर रूम का ताला टूटा मिला. चोर स्टोर रूम में रखा संगीत का सामान, जिसमें संगीत बाक्स, कैसियो, तबला, नाल, हारमोनियम सहित अन्य सामग्री शामिल थी, चोरी कर ले गये.

वहीं, किचन के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिये. इनमें एक खाली और एक भरा हुआ था. इसके अलावा दो मोटर, चूल्हे की भट्ठी और बर्तन भी चोरी कर लिये गये.

पहले भी हो चुकी है चोरी

विद्यालय में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है. पूर्व में चोरों ने किचन रूम का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, बर्तन सेट और टोपिया चोरी कर ली थी. विद्यालय में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन