अररिया में सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 1620 पैकेट तंबाकू के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अररिया में SSB की बड़ी कार्रवाई, 1620 पैकेट तंबाकू के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1620 पैकेट तंबाकू के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

अररिया/सिकटी : भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1620 छोटे पैकेट तंबाकू के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई 52वीं वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी लेटी के जवानों ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बोरी लेकर नेपाल की ओर जा रहे थे दो लोग

कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट अमित कुमार अहिरवार ने बताया कि 22 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने दोपहर करीब 12:30 बजे दो संदिग्ध लोगों को भारत से नेपाल की ओर जाते देखा. दोनों के सिर पर बोरी रखी हुई थी. चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बोरी लेकर भागने लगे.

एक बोरी फेंककर नेपाल भागा

जवानों ने दोनों का पीछा किया. इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी बोरी फेंककर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे व्यक्ति को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. पकड़े गये व्यक्ति की बोरी की तलाशी लेने पर सफेद और हरे रंग की प्लास्टिक बोरियों में तंबाकू के पैकेट मिले.

बरामद तंबाकू सीमा शुल्क विभाग को सौंपा जायेगा

मौके पर तंबाकू के पैकेटों की गिनती की गयी, जिसमें कुल 1620 छोटे पैकेट मिले. एसएसबी के अनुसार बरामद तंबाकू को सीमा शुल्क विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है. गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक कार्तिक चंद दास सहित चार अन्य जवान शामिल थे. एसएसबी की ओर से भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन