पिकअप वाहन से मवेशी चोरी कर भाग रहे तीन चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Updated at : 03 Aug 2024 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वाहन से मवेशी चोरी कर भाग रहे तीन चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

तीन चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा

विज्ञापन

मवेशी चोरी के आरोप में गिरफ्तार तीनों घायल का पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में करवाया उपचार फोटो-9- गिरफ्तार तीनों लोगों को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़. फोटो:-10- गिरफ्तार तीनों लोगों का अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार करवाते पुलिस. प्रतिनिधि,फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा में विगत दो दिन पूर्व घटित हुई मवेशी चोरी की घटना के बाद सचेत होकर पहरा दे रहे ग्रामीणों ने गुरुवार की देर रात चोरी का मवेशी लोड कर भाग रहे एक पिकअप वाहन व उस पर सवार चालक सहित तीन लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों लोगों की जमकर पिटाई कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है. मवेशी चोरी के आरोप में पकड़े गये तीनों व्यक्ति का नाम 50 वर्षीय रामचंद्र यादव, पिता स्व बंदे लाल यादव धनगड़ा वार्ड संख्या 08 थाना सिमराहा निवासी व 30 वर्षीय रवि भूषण यादव, पिता रामानंद यादव बड़हारा वार्ड संख्या 10 नरपतगंज व 45 वर्षीय राकेश यादव, पिता राजेंद्र प्रसाद यादव कोशकापुर वार्ड संख्या 01 नरपतगंज निवासी बताया जाता है. इधर सूचना मिलते ही सदल-बल घटना स्थल पर पहुंचने परवाहा पुलिस कैंप प्रभारी अमरेंद्र सिंह मवेशी चोरी के आरोप में पकड़ाये तीनों लोगों को ग्रामीणों के भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाल कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के द्वारा तीनों का उपचार किया गया. घटित घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि विगत 30 जुलाई की रात्रि में परवाहा वार्ड संख्या 08 निवासी सुरेंद्र ऋषिदेव, पिता जालेश्वर ऋषिदेव का एक जोड़ा मवेशी भैंस को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया. घटित मवेशी चोरी की घटना से परेशान पीड़ित उक्त मवेशी पालक सहित स्थानीय ग्रामीणों ने मवेशी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ने के लिए रातों से रात जग्गा कर पहरेदारी शुरू कर दिया. बताया जाता है कि पहरेदारी करने के क्रम में ही गुरुवार की देर रात्रि ग्रामीणों ने मवेशी लोड एक पिकअप वाहन को रोका तो मवेशी लोड पिकअप वैन भागने लगे. जिसे ग्रामीणों ने मवेशी लोड पिकअप वाहन को काफी दूर तक पीछा कर खदेड़कर पिकअप वाहन व उस पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलते ही परवाहा कैंप प्रभारी अमरेंद्र सिंह भी पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों के भीड़ से किसी प्रकार तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला. तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. पिकअप संख्या बीआर 38 जीए 6763 व उस पर लोड मवेशी को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई के लिए आदर्श थाना फारबिसगंज भेजा. ग्रामीणों का कहना है कि विगत 30 जुलाई की रात्रि में परवाहा के वार्ड संख्या 08 से जो दो मवेशी भैंस की चोरी हुई थी. बरामद मवेशी में उक्त दोनों मवेशी भी है. ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी चोरी के आरोप में जिन तीन लोगों को चोरी के मवेशी लोड पिकअप के साथ पकड़ा गया है. उसमें एक रामचंद्र यादव मवेशी चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले का शातिर है. कहते हैं थानाध्यक्ष इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मवेशी चोरी कर भाग रहे मवेशी लोड पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार तीनों व्यक्ति व फरार व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. बरामद पिकअप व मवेशी को जब्त कर लिया गया है. ———————————————— मवेशी चोरों के आतंक से परेशान परवाहा व सैफगंज के मवेशी पालक कर रहे हैं रात जग्गा एक पखवाड़े में एक दर्जन से अधिक दुधारू मवेशी भैंस की हो चुकी है चोरी, मवेशी पालकों का रातों का नींद हो गया है हराम प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा व सैफगंज पंचायत व आसपास के पंचायतों में मवेशी चोरों ने अपने आतंक से मवेशी पलकों के रात के नींद को हराम कर रखा था. अनवरत घटित हो रही दुधारू मवेशी भैंस की चोरी की घटना से परेशान ग्रामीण व मवेशी पालक इन दिनों रात में रात जग्गा करने को मजबूर थे. ग्रामीणों का कहना है कि विगत एक पखवाड़े के अंदर अज्ञात मवेशी चोरों ने परवाहा, सैफगंज, शंकरपुर, घीवाह, अड़राहा सहित अन्य गांव से लगभग एक दर्जन से अधिक दुधारू मवेशी भैंस की चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. यही कारण है कि लगातार घटित हो रही मवेशी चोरी की घटना के बाद गुरुवार की रात्रि में जब ग्रामीणों ने चोरी के मवेशी लोड एक पिकअप सहित तीन व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा तो मवेशी चोरी करने के आरोप में पकड़े गये तीनों व्यक्ति को देखने के लिए आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. गश्ती कर रहे परवाहा पुलिस कैंप प्रभारी अनि अमरेंद्र सिंह सिंह बिना समय गंवाये घटना स्थल पर पहुंच कर मवेशी चोरी के आरोप में पकड़े गये तीनों व्यक्ति को सुरक्षित लोगों के भीड़ से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन