ग्रामीणों ने रंगे हाथ चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

पलासी थाने में आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के कुजरी गांव में मंगलवार की देर रात घर का ताला तोड़ चोर कर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने चोरी के सामान के साथ चोर को पकड़ लिया. इसके बाद उसे पलासी पुलिस को सुपुर्द कर दिया. मामले में पीड़ित गृहस्वामी मो नइमुद्दीन गांव कुजरी वार्ड दो निवासी ने पलासी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि मंगलवार की देर रात घर में ताला लगा कर सपरिवार अपनी भतीजी की शादी में गये थे. इसी दाैरान देर रात चोर ने घर का ताला तोड़कर बर्तन, हंडी, बाल्टी, ग्लास समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. लेकिन भागने के दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पलासी पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपसी विवाद में मारपीट के दौरान सात घायल

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गये. घायलों में बरहट गांव की सजीदा, मियांपुर गांव की रेखा, घेरमाबाड़ी के अफसर आलम, दीपनगर गांव के पिंकू यादव, बानसर गांव की बीवी सजीला, बिजबाड़ गांव के इसरत व डेहटी के द्वारिका प्रसाद सिंह शामिल हैं. सभी को पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया. पीएचसी के चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. इलाज जारी है.

सर्पदंश से पीड़��त दो लोग इलाजरत

पलासी. प्रखंड के अलग-अलग गांव में मंगलवार की देर शाम को दो लोग सर्पदंश के शिकार हो गये. मोहनियां गांव की अलीजा फातमा व भतौजा गांव के सागर कुमार मांझी को परिजनों ने अचेतावस्था में पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि दोनों पीड़ित खतरे से बाहर हैं. इलाज जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन