3555 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
शराब की अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपये
-21- 22- प्रतिनिधि, अररिया जिला उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. जिसमें बंगाल रजिस्ट्रेशन संख्या की एक ट्रक विदेशी शराब लेकर हाइवे से मुजफ्फरपुर जिला जानेवाली है. इसको लेकर उत्पाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया. जिसमें जोकीहाट थाना क्षेत्र के जहानपुर टोल प्लाजा पर सिल्लीगुड़ी से आ रही टैंकलोरी संख्या को रुकवाया व उसकी तलाशी ली. तलाशी लेने के दौरान टेंकलोरी के भीतर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर ले जायी जा रही थी. इसके बाद बरामद शराब, दो तस्कर व टैंकलाॅरी को उत्पाद कार्यालय लाया गया. जहां तलाशी लेने पर अरुणाचल प्रदेश निर्मित 395 पेटी में 5964 बोतल 3555 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई है. साथ ही गिरफ्तार मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना व करजा थाना निवासी दोनों तस्कर क्रमशः राज कुमार व सोनू कुमार बताया गया. उत्पाद अधीक्षक द्वारा बरामद विदेशी शराब की अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपये बताया जा रहा है. गिरफ्तार टेंकलोरी चालक राज कुमार पिता हरिहर पासवान व सह चालक सोनू कुमार पिता महेंद्र पासवान मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. मामले में कागजी उचित कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










