16 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

बथनाहा. बथनाहा एसएसबी के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से 16 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पत्थरदेवा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक सूरत सिंह चौहान को सूचना मिली थी कि बेला से फारबिसगंज जा रही एक बस बीआर11 टी 9911 में संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही एसएसबी की टीम ने बीरपुर-बथनाहा रोड पर बस का पीछा कर उसे घेराबंदी कर रोका. तलाशी के दौरान बस की सीटों के नीचे रखे 16 किलो गांजा बरामद हुआ. मौके पर दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर में प्रिंस कुमार व गुलशन कुमार बताया जा रहा है. जो मुंगेर जिले के टिकारामपुर के निवासी हैं. कार्यवाही के दौरान सहायक कमांडेंट शुभ्रांशु पांडे और बथनाहा थाना पुलिस को सूचित किया गया.बस चालक और सह-चालक की मौजूदगी में सामान की जब्ती कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सीमा पर नशे के विरुद्ध एसएसबी की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन