664 बोतल कफ सिरप व नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

फोटो-2- पुलिस गिरफ्त में कारोबारी व जब्त कफ सिरप. प्रतिनिधि, ताराबाड़ी बैरगाछी पुलिस ने बुधवार को संध्या गुप्त सूचना के आधार पर 664 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप व 580 पीस नशीली दवा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि दो अलग अलग दुकान में छापामारी कर कफ सिरप व नशीली टेबलेट बरामद किया गया. वहीं बताया की कपड़ा सिलाई के दुकान से चार बोतल कफ सिरप बरामद हुआ. वहीं बगल के दुकान से भी 660 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप व 580 पीस नशीली टेबलेट बरामद किया गया है. जबकि दोनों दुकानदारों को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार में अररिया बस्ती पंचायत वार्ड संख्या 07 निवासी राहिल पिता शम्स रेजा व जबकि दूसरा अभियुक्त कुकड़वा बस्ती वार्ड 29 निवासी मोकरम पिता इदरीश बताया जाता है. दोनों आरोपित के विरुद्ध कांड अंकित कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन