मारपीट में तीन लोग घायल
Author Mrigendra mani singh
Updated:
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पंचायत अंतर्गत टपरा टोला वार्ड संख्या 11 में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें सिकंदर आलम, सुहानी खातून और मो. इबरान शामिल हैं. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया व गोली भी चलाई, जो सिकंदर आलम के सिर को छूते हुए निकल गयी. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरगामा में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल, अररिया रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
——-द्विजदेनी खेल मैदान का अतिक्रमण
फारबिसगंज. द्विजदेनी खेल मैदान को अवैध रूप से अतिक्रमित कर गिट्टी, बालू, सीमेंट का डीपो बना दिया गया है. इससे बच्चों को खेलने में परेशानी हो रही है और स्थानीय लोग भी धूल से परेशान हैं. विद्यालय प्रशासन मौन है, जबकि स्थानीय लोगों ने एसडीओ को लिखित आवेदन दिया था. कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनु मानव ने कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.32आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन