ePaper

तीन अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन

Updated at : 29 Jan 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
तीन अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन

अध्यक्ष पद को लेकर 21 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

विज्ञापन

फारबिसगंज. पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत प्रखंड के 06 पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी समिति का होने वाले चुनाव को लेकर अभ्यर्थिता वापस लेने के अंतिम दिन गुरुवार को प्रखंड के तीन अलग अलग पैक्स के अध्यक्ष पद पर नामांकन कर चुके अध्यक्ष पद के तीन अभ्यर्थियों ने अपना अभ्यर्थिता वापस ली. प्रखंड के पैक्स निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पैक्स अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल कर चुके चौराही पूरब से एक अभ्यर्थी, पोठिया से एक अभ्यर्थी व बोकरा से एक अभ्यर्थी अर्थात पैक्स अध्यक्ष पद के कुल 03 ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना अभ्यर्थिता वापस ले लिया. जानकारी अनुसार प्रखंड के 06 पैक्स में 21 अभ्यर्थी अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में हैं. प्रखंड पैक्स निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पैक्स चुनाव में कई किस्मत आजमाने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है. पैक्स चुनाव के नामांकन के बाद गुरुवार को अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन करने के कार्य को संपन्न कराये जाने को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों में अजय कुमार गुप्ता,कृष्ण कुमार गोपाल,चंदन कुमार सिंह,संजीव कुमार झा,सुधीर विश्वास,कुमार पंकज,अमित कुमार साह,राकेश रंजन,आमोद कुमार, मानिकचंद कुमार सहित अन्य सक्रिय होकर लगे हैं.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन