चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

एक कट्टा व दो कारतूस किया बरामद

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के कुपाड़ी में घर में चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रविवार की सुबह हथियार के साथ पकड़कर रानीगंज पुलिस के हवाले र दिया. मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि कुपाड़ी वार्ड संख्या 01 निवासी अमित यादव पिता दिनेश यादव के घर में चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रविवार के सुबह रानीगंज पुलिस को सुपुर्द किया है. चोरी करने का प्रयास में पकड़ाए युवक कुपाड़ी वार्ड संख्या दो निवासी सुमित कुमार शर्मा पिता सुरेंद्र शर्मा बताया जा रहा है. आरोपित युवक के पास से एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किया है. मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन