जिप अध्यक्ष ने किया सड़क का शिलान्यास
11 लाख 99 हजार की लागत से बनेगी सड़क
अररिया. जिला परिषद के द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग अंतर्गत अररिया प्रखंड के गैय्यारी पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो भागलपुरी मोहल्ले में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ने पीसीसी सड़क का एक सादे समारोह में शिलान्यास किया. ये सड़क मुख्य मार्ग से डॉ वसीक के घर होते हुए कोसी धार तक बनायी जायेगी. इस सड़क के निर्माण पर 11 लाख 99 हजार खर्च होंगे. इस मौके पर क्षेत्रीय जिला पार्षद शमा शहजादी उनके प्रतिनिधि मुजाहिद आलम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम, अलहाज सरफराज आलम, इश्तियाक आलम, बबलू के अलावा भागलपुरी मोहल्ला के लोग बड़ी तादाद में मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ने कहा कि काफी दिनों से यहां के लोग इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. उनकी मांग व समस्या को देखते हुए उनकी मांगों पर इस पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए