फारबिसगंज: तेरापंथ युवक परिषद के मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तीसरे दिन 85 यूनिट रक्तदान, 23 सितंबर को लगेगा मुख्य कैंप
शिविर में मौजूद स्थानीय लोग. | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज में तेरापंथ युवक परिषद् ने मेगा रक्तदान अभियान के तहत 85 यूनिट रक्त एकत्र किया. मुख्य शिविर 23 सितंबर को होगा, जिसका लक्ष्य 150 यूनिट है. यह अभियान रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों की मदद के लिए चलाया जा रहा है.
फारबिसगंज (अररिया). अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् फारबिसगंज की ओर से आयोजित सात दिवसीय मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तीसरे दिन रविवार को जमुआ, पटेगना-पलासी और कुवारी में रक्तदान शिविर लगाए गए. तीनों शिविरों में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और लगभग 85 यूनिट रक्तदान किया. एकत्रित रक्त को संबंधित रक्तकोष को सौंप दिया गया.
23 सितंबर को होगा मुख्य मेगा ब्लड डोनेशन कैंप
अभियान का मुख्य मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 23 सितंबर को तेरापंथ भवन, फारबिसगंज में आयोजित किया जाएगा. इस शिविर में लगभग 150 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. आयोजकों की ओर से अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान अभियान में शामिल होने की अपील की जा रही है.
14 वर्षों से सेवा अभियान चला रही परिषद्
तेरापंथ युवक परिषद् तेरापंथ जैन समाज की युवा शक्ति का संगठन है, जो आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है. ‘जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान’ के ध्येय के साथ परिषद् पिछले 14 वर्षों से इस सेवा अभियान को आगे बढ़ा रही है.
टीम सेवकबंधु का मिल रहा विशेष सहयोग
सात दिवसीय रक्तदान अभियान में टीम सेवकबंधु के नीरज भगत और उनकी टीम का विशेष सहयोग मिल रहा है. जमुआ शिविर में अंब्रिश राहुल, सुजीत झा वत्स, अंकित झा बाबा, तईम और राजेश जी मौजूद रहे.
पटेगना-पलासी शिविर में रमेश मिश्रा, नवीन झा बाबा, रंजीत जी, कृष्ण कुमार झा, संजीव झा और अभिलाष ठाकुर ने सहयोग किया. वहीं कुवारी शिविर में गणेश गुप्ता, गौतम, प्रवीण, दीपक और शैलेंद्र गुप्ता समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
परिषद् के सदस्यों ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका
शिविरों के सफल आयोजन में तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष पंकज नाहटा, कैंप संयोजक सोनू गोलछा, ऋषभ डागा, आशीष बैद, श्रेयांश बैद, चंदन रांका और राहुल दासानी सहित परिषद् के सक्रिय सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है. सात दिवसीय अभियान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए