राजकीय डिग्री कॉलेज सिकटी में शिक्षकों ने दिया योगदान, पठन-पाठन शुरू

Updated:
विज्ञापन

योगदान देने कॉलेज पहुंचे प्राचार्य के साथ सभी 06 शिक्षक | Prabhat Khabar Network

अररिया के राजकीय डिग्री कॉलेज सिकटी में 6 नए शिक्षकों ने योगदान दिया है, जिससे कॉलेज में नियमित पठन-पाठन कार्य शुरू हो गया है। छात्रों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

अररिया : राजकीय डिग्री कॉलेज सिकटी में बिहार राज्य विश्वविद्यालय आयोग से चयनित संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों ने योगदान दे दिया है. इसके साथ ही कॉलेज में नियमित पठन-पाठन शुरू हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कॉलेज में इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और हिंदी विषयों के छह शिक्षकों ने योगदान दिया है. अंग्रेजी विषय के शिक्षक ने अभी योगदान नहीं दिया है, हालांकि योगदान की तिथि बढ़ा दी गई है.

प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक पाठक ने बताया कि सभी शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद योगदान स्वीकार किया गया है. शिक्षकों के योगदान के बाद छात्र-छात्राओं को फोन और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कक्षाओं की जानकारी दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है. नवस्थापित कॉलेज में शुरुआती चुनौतियां हैं, लेकिन धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन