सुंदरनाथ धाम में अंतिम सोमवारी की तैयारी पूरी, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

कुर्साकांटा ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम | Prabhat Khabar Network

ऐतिहासिक सुंदरनाथ धाम में सावन माह की अंतिम सोमवारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा और निर्बाध जलाभिषेक के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं.

विज्ञापन

कुर्साकांटा : सावन की अंतिम सोमवारी पर ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुंदरी मठ न्यास समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के जलाभिषेक कराने के लिए पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिव गंगा के जीर्णोद्धार के कारण जलाभिषेक के लिए नल से जल की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा को लेकर कुर्साकांटा, कुआड़ी और सोनामनी गोदाम थाना पुलिस के साथ एसएसबी जवान और स्काउट एंड गाइड की तैनाती रहेगी. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी.

न्यास समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और खोया-पाया केंद्र की भी व्यवस्था की गई है. समिति के सदस्य अंतिम सोमवारी की व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटे हुए हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन