लोजपा (रामविलास) के नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेंद्र विवेक
फोटो:- सुरेंद्र विवेक, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, लोजपा (रा) | Prabhat Khabar Network
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में बड़ा फेरबदल हुआ है. सुरेंद्र विवेक को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी.
अररिया. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केंद्रीय नेतृत्व की ओर से नियुक्ति संबंधी पत्र जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को मिलेगी मजबूती
पार्टी नेताओं का मानना है कि सुरेंद्र विवेक के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का संगठन और अधिक मजबूत होगा. नई नियुक्ति को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
मो. मजहर आलम ने दी बधाई
अररिया जिला लोजपा (रामविलास) के नेता मो. मजहर आलम ने सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिल से बधाई है. उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत और सशक्त होगा.
पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद
मो. मजहर आलम ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार में लोजपा (रामविलास) लगातार अपने जनाधार और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए