श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

फोटो- खेल-कूद में शामिल विधा मंदिर के छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर, फारबिसगंज में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

फारबिसगंज. श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर, फारबिसगंज में शनिवार को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दौड़ से लेकर कबड्डी और खो-खो तक प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में दौड़, कूद, ऊंची कूद, लंबी कूद, बाधा दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी एवं खो-खो सहित दर्जनों खेल शामिल रहे. विद्यालय के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रधानाचार्य ने बताया खेल का महत्व

विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और खेल प्रतिभा से विद्यार्थियों को परिचित कराया. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

मेजर ध्यानचंद के योगदान से विद्यार्थियों को कराया अवगत

शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य राम नरेश सिंह ने मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर बताते हुए भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने में उनके योगदान की चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों से महान खिलाड़ियों के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की.

खेल-कूद में शामिल विधा मंदिर के छात्राएं. | Prabhat Khabar Network
फोटो- खेल-कूद में शामिल विधा मंदिर के छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

शिक्षकों की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में खेलकूद प्रमुख सुनील कुमार सिंह एवं ओमप्रकाश शर्मा सहित विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु-भगिनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. खेल प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन