एसपी ने नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के बैरक का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा
फोटो- बैरक का जायजा लेते एसपी जितेंद्र कुमार | Prabhat Khabar Network
एसपी जितेंद्र कुमार ने अररिया पुलिस केंद्र में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के बैरक का निरीक्षण किया. उन्होंने बिजली, पंखे, बेड व्यवस्था, मेस की गुणवत्ता और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया. एसपी ने सिपाहियों से संवाद कर अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया.
अररिया. एसपी जितेंद्र कुमार ने हड़ियाबाड़ा पंचायत स्थित पुलिस केंद्र, अररिया में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के बैरक का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं के रहने, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया.
आपके शहर में
बिजली, पंखे, वेंटिलेशन और बेड व्यवस्था की जांच
निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैरकों में बिजली, पंखे, वेंटिलेशन और बेड की उपलब्धता एवं व्यवस्था की जांच की. इसके अलावा मेस, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया. एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष जोर
एसपी ने मेस में भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं के लिए बेहतर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होना आवश्यक है.
प्रशिक्षुओं से संवाद कर अनुशासन का दिया संदेश
निरीक्षण के दौरान एसपी जितेंद्र कुमार ने नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों से सीधे संवाद किया. उन्होंने प्रशिक्षुओं को लगन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. एसपी ने कहा कि अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण ही बेहतर पुलिसिंग की मजबूत नींव है. प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए