मैट्रिक के मेधावी छात्र-छात्राओं को 'द्विजदेनी प्रतिभा सम्मान' से किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज में पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब द्वारा मैट्रिक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

फारबिसगंज. पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब की ओर से रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लस टू ली अकादमी के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की, जबकि संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेधावियों को पाठ्य सामग्री व उपहार प्रदान किए गए

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा, क्लब के उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल एवं हर्ष नारायण दास ने गजाला प्रवीण, रोशनी आरा, अफरीन प्रवीण, फरजाना प्रवीण, शिफा परवीन और अनस अंसारी को पाठ्य सामग्री, उपहार एवं 'द्विजदेनी प्रतिभा सम्मान' प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नागेंद्र शुक्ला ने प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. उपस्थित अतिथियों ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.समारोह में अब्दुल गफ्फार, मो. सोहराब, मो. समीर, मनीष राज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.

ALSO READ : जोगबनी-फारबिसगंज से पटना के लिए रात की ट्रेन की मांग फिर तेज, लाखों यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन