रील बनाने के चक्कर में रेलवे ट्रेक पर झुलसा छात्र, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 7:13 PM
परिजनों में पसरा मातम
विद्यालय छोड़ दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर बना रहा था वीडियो प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के दरगाहीगंज पंचायत स्थित गेरुवा नदी पुल पर रील बनाने के क्रम में एक 15 वर्षीय छात्र बुरी तरह झुलस गया. जिसकी इलाज के दौरान नेपाल के अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक युवक दरगाहीगंज पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी 15 वर्षीय छात्र श्रवण कुमार पिता महेश यादव है, जो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दरगाहीगंज में कक्षा आठ में पढ़ाई करता था. वह मंगलवार को घर से विद्यालय के लिए निकला था, लेकिन विद्यालय नहीं जाकर अन्य दोस्तो के साथ ट्रेन से फारबिसगंज चला गया. जहां मंगलवार को देवीगंज स्टेशन से पैदल वापस घर लौट रहा था, इसी बीच गेरवा नदी के ऊपर पुल पर रील बनाने लगा, जहां ऊपर से गुजरे विद्युत तार की चपेट में आने से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए नेपाल रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान बुधवार सुबह छात्र की मौत हो गयी, घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. हालांकि घटना के बाद परिजनों ने मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और दाह संस्कार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










