जोकीहाट में गुप्त सूचना पर 43 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Liquor Smugglers Arrest: जोकीहाट में गुप्त सूचना पर पुलिस ने 43.2 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर मुस्तफा की बाइक से शराब बरामद हुई.

विज्ञापन

Liquor Smugglers Arrest: गुप्त सूचना के आधार पर जोकीहाट पुलिस ने गुरुवार की शाम तुर्कैली चौराहा पर वाहन तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार तस्कर से विदेशी शराब जब्त की. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार ��ा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम मुस्तफा पिता नसीम, वार्ड नंबर दो, पंचायत मटियारी, थाना जोकीहाट का निवासी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्तफा शराब लेकर उदाहाट होकर तुरकेली की ओर जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Liquor Smugglers Arrest: 43 लीटर शराब की गई ज़ब्त

थानाध्यक्ष ने सब इंस्पेक्टर बसंत सिंह व सुरक्षा बल के जवानों को तुर्कैली चौराहा पर वाहन तलाशी के लिए भेजा. पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़ कर भागने लगा. पुलिस जवानों ने खदेड कर तस्कर को पकड़ लिया और तस्कर के मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो डिक्की व झोले में विदेशी शराब पायी गयी. पुलिस भाग रहे तस्कर को गिरफ्तार का लिया साथ ही बाइक व शराब जब्त कर ली. शराब की कुल मात्रा 43.200 लीटर बतायी गयी. समाचार प्रेषण तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में जोकीहाट पुलिस जुटी थी. गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को अहम जानकारी दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन