15 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बथनाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पासवान टोला वार्ड तीन में गुप्त सूचना पर मध निषेध विभाग की एएलटीएफ टीम, सशस्त्र बल व दिवा गश्ती टीम ने बारी-बारी से विभिन्न जगहों पर छापेमारी की.
प्रतिनिधि, बथनाहा. बथनाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पासवान टोला वार्ड तीन में गुप्त सूचना पर मध निषेध विभाग की एएलटीएफ टीम, सशस्त्र बल व दिवा गश्ती टीम ने बारी-बारी से विभिन्न जगहों पर छापेमारी की. इस क्रम में 15 लीटर देसी शराब के साथ पप्पू कुमार पासवान पिता रामकुमार पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं उनके आंगन में लगाये गये कुछ गांजा के पौधा को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया. इस बाबत एएलटीएफ टीम इंस्पेक्टर हीरा लाल मंडल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को बथनाहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए