12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

11-प्रतिनिधि, नरपतगंज फुलकाहा पुलिस व एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के समीप 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर में फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजकुमार पासवान पिता बिक्कू पासवान बताया जा रहा है. गिरफ्तार तस्कर नेपाल से माथा पर गांजा तस्करी कर बार्डर के रास्ते मानिकपुर बाॅर्डर से अन्य जगह जाने की फिराक में था. इसी बीच फुलकाहा एसएसबी व पुलिस ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के समीप 12 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जहां थाना लाकर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ किया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी. मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन