वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुरबाड़ी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय हुआ शुभंकरपुर

Updated:
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुरबाड़ी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय हुआ शुभंकरपुर

सिमराहा के शुभंकरपुर स्थित ठाकुरबाड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग और पंचदेव की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुरबाड़ी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय हुआ शुभंकरपुरप्रतिनिधि, सिमराहा सिमराहा थाना क्षेत्र के आरटी मोहन पंचायत अंतर्गत शुभंकरपुर स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच नव निर्मित मंदिर में शिवलिंग सहित पंचदेव की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान से संपन्न हुई.तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन सुबह कलश यात्रा निकाली गई. शिवलिंग, माता पार्वती, भगवान गणेश, नंदी व हनुमान जी की मूर्तियों को बैंड-बाजे, जयकारों व भजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण कराया. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व धर्मप्रेमी सिर पर कलश लेकर शामिल हुए. पूरे गांव का माहौल "हर हर महादेव " के नारों से गूंज उठा. इसके बाद विद्वान आचार्यों के नेतृत्व में पूजा, हवन और प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ. मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक शिवलिंग की स्थापना की गई. साथ ही माता पार्वती, भगवान गणेश, नंदी व विशालकाय हनुमान जी की मूर्तियों को भी मंदिर में स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई.मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा. दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. पूरे तीन दिनों तक चले भजन-कीर्तन, प्रवचन व पूजा-पाठ से गांव सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया. आयोजकों ने बताया कि मंदिर निर्माण में गांव के सभी लोगों का सहयोग रहा. प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया. मौके पर पंचायत के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन