होली में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं होली

विज्ञापन

होली को लेकर हुई अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक फारबिसगंज. होली आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने और विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के संधारण को लेकर एसडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में फारबिसगंज के अलावा अनुमंडल के नरपतगंज, भरगामा प्रखंड के पदाधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने होली के त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने विचार व सुझाव रखे. एसडीओ ने कहा कि हर त्योहार की एक आत्मा होती है जिसमें आपसी सौहार्द, विकास व भाईचारा होता है. उन्होंने कहा कि रमजान उल मुबारक का पवित्र महीना है व होली भी है, इसलिए सभी सीओ व थानाध्यक्ष इस बात का ध्यान रखें कि जहां मिश्रित जनसंख्या है वहां पूरी तरह से सक्रिय होकर रहना है. एसडीओ ने निर्देश दिया कि होली के त्योहार को आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना है. प्रशासन द्वारा सभी चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी. विधि व्यवस्था, सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि होली के त्योहार पर कहीं भी डीजे नहीं बजेगा, डीजे बजाना प्रतिबंधित है. यदि कहीं डीजे बजाया जाता है तो डीजे बजाने वाले और डीजे संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ अभय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण, अनुमंडल दंडाधिकारी मधु कुमारी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद, बीडीओ संजय कुमार, सीओ पंकज कुमार, नप ईओ रणधीर लाल, विधुत एसडीओ कोमल कुमारी, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन