एसडीएम ने लिया सुंदरनाथ धाम का जायजा

Updated:
विज्ञापन

पदाधिकारी ने सुंदरी मठ न्यास समिति के लोगों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

कुर्साकांटा आगामी 15 फरवरी से आरंभ हो रहे 15 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम का मंगलवार को एसडीएम व एसडीपीओ ने जायजा लिया. एसडीओ बलवीर दास व एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने पूरे मंदिर परिसर का जायजा लिया. पदाधिकारी ने सुंदरी मठ न्यास समिति के लोगों के साथ बैठक की. एसडीओ श्री दास ने बताया कि संभवतः 08 फरवरी को जिला में जिलाधिकारी व मंदिर समिति के लोगों के साथ बैठक होगी. मौके परर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार, सहायक सेनानायक कृष्णा कुमार, बीडीओ नेहा कुमारी, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार, सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार, कुआड़ी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन