कबड्डी के मैदान में दिखा दम, तक्षशिला और साकेत हाउस ने जीते खिताब

Updated:
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कृत करते स्कॉटिश के निदेशक कुमार अनुप | Prabhat Khabar Network

स्कॉटिश पब्लिक स्कूल अररिया में इंटर-हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। तक्षशिला और साकेत हाउस ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

विज्ञापन

अररिया : स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, राजोखर में बुधवार को इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था. इसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार रेड, मजबूत रक्षापंक्ति और बेहतरीन टीम तालमेल का प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबलों के दौरान मैदान में मौजूद शिक्षक और छात्र खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए.

बालक वर्ग में तक्षशिला हाउस विजेता

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में तक्षशिला हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. साकेत हाउस की टीम उपविजेता रही.

वहीं बालिका वर्ग में साकेत हाउस ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. नालंदा हाउस को उपविजेता से संतोष करना पड़ा.

खेल भावना को बताया जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण

समापन समारोह में विद्यालय के निदेशक अनूप कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना है. कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल विद्यार्थियों में साहस, आत्मविश्वास और एकजुटता की भावना विकसित करते हैं.

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए जरूरी हैं. प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल विभाग, शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन