प्रखंड के स्वच्छता कर्मियों ने सम्मान समारोह आयोजित कर बीडीओ को किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -:-- स्थानांतरण पर बीडीओ का सम्मान करते प्रखंड स्वच्छता कर्मी व प्रखंड कर्मी और जनप्रतिनिधिगण | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज प्रखंड के स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ संजय कुमार के स्थानांतरण पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि,फारबिसगंज ( अररिया) फारबिसगंज बीडीओ संजय कुमार का स्थानांतरण मधेपुरा जिला के एक प्रखंड में हो जाने के उपरांत प्रखंड के स्वच्छता समन्वयक दिवाकर सचिन के नेतृत्व में प्रखंड के स्वच्छता कर्मियों के द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभा भवन के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान,उप प्रमुख हसीब उर्र रहमान उर्फ हसीब खान,बीपीआरओ शशि रंजन कुमार,दीपक कुमार,मीर सायबान,प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक दिवाकर सचिन सहित प्रखंड के कर्मियों सहित प्रखंड के सभी स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ संजय कुमार को बुके व उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया. समारोह में प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, उप प्रमुख हसीब उर्र रहमान उर्फ हसीब खान, बीपीआरओ शशि रंजन कुमार, दीपक कुमार, मीर सायबान, प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक दिवाकर सचिन सहित प्रखंड के कर्मियों एवं सभी स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ संजय कुमार को बुके एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बीपीआरओ शशि रंजन कुमार,रोहित कुमार,सुजीत कुमार,सुभाष कुमार ठाकुर,उमर अली,कंचन कुमारी,रूबी कुमारी,रीना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन