प्रखंड के स्वच्छता कर्मियों ने सम्मान समारोह आयोजित कर बीडीओ को किया सम्मान
फोटो कैप्शन -:-- स्थानांतरण पर बीडीओ का सम्मान करते प्रखंड स्वच्छता कर्मी व प्रखंड कर्मी और जनप्रतिनिधिगण | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज प्रखंड के स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ संजय कुमार के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
प्रतिनिधि,फारबिसगंज ( अररिया) -: फारबिसगंज बीडीओ संजय कुमार का स्थानांतरण मधेपुरा जिला के एक प्रखंड में हो जाने के उपरांत प्रखंड के स्वच्छता समन्वयक दिवाकर सचिन के नेतृत्व में प्रखंड के स्वच्छता कर्मियों के द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभा भवन के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान,उप प्रमुख हसीब उर्र रहमान उर्फ हसीब खान,बीपीआरओ शशि रंजन कुमार,दीपक कुमार,मीर सायबान,प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक दिवाकर सचिन सहित प्रखंड के कर्मियों सहित प्रखंड के सभी स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ संजय कुमार को बुके व उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया.समारोह में प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, उप प्रमुख हसीब उर्र रहमान उर्फ हसीब खान, बीपीआरओ शशि रंजन कुमार, दीपक कुमार, मीर सायबान, प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक दिवाकर सचिन सहित प्रखंड के कर्मियों एवं सभी स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ संजय कुमार को बुके एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बीडीओ संजय कुमार के कार्यकाल में प्रखंड कर्मियों को सदैव स्नेह,सहयोग और सम्मान मिला.उनके सरल व्यवहार, कार्यशैली और सकारात्मक सोच के कारण कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय बना रहा, जिसे सभी हमेशा याद रखेंगे. जबकि बीडीओ संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि फारबिसगंज में जनप्रतिनिधियों व प्रखंड कर्मियों से उन्हें भरपूर सहयोग और आत्मीयता मिली. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का स्नेह और सहयोग उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा तथा वे इस कार्यकाल की सुखद यादें उन्हें हमेशा याद रहेगा.सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बीपीआरओ शशि रंजन कुमार,रोहित कुमार,सुजीत कुमार,सुभाष कुमार ठाकुर,उमर अली,कंचन कुमारी,रूबी कुमारी,रीना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए